जयपुर। विप्र फाउंडेशन के जयपुर में बनने वाले सेंटर फॉर एक्सिलेंस का भूमिपूजन समारोह 20 अगस्त को होगा। जयपुर के मानसरोवर में शिप्रा पथ पर मेट्रो मास हॉस्पिटल के पीछे शिक्षा, संस्कार व स्वावलंबन हेतु बनने वाले इस भवन की पहली शिला सलेमाबाद पीठ के श्री श्यामशरण देवाचार्य श्रीजी महाराज रखेंगे।
इस गरिमामयी आयोजन में प्रमुख राजनेता, उच्च प्रशासनिक, पुलिस एवं न्यायिक अधिकारी तथा देशभर से विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। दस करोड़ रुपये की लागत से कुल 47000 स्क्वायर फिट में लोवर बेसमेंट, अपर बेसमेंट, ग्राउण्ड+III में निर्मित होने वाले इस भवन में वैदिक शोध,कन्या छात्रावास,कौशल विकास
प्रशासनिक सेवाओं हेतु ट्रेनिंग एवं कोचिंग केंद्र,गेस्ट हाउस व सभागार बनना प्रस्तावित है।
विप्र फाउंडेशन जोन-1 के प्रदेशाध्यक्ष राजेश कर्नल ने बताया कि भूमि पूजन समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बीच तैयारियों का जायजा लेने विप्र फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा कोलकाता से आज जयपुर पहुंच गए। उन्होंने भूमि पूजन समारोह को लेकर प्रमुख पदाधिकारियों से चर्चा की। इसके बाद ओझा व राजेश कर्नल ने पदाधिकारियों के साथ भवन निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया।
उनके साथ विफा जोन के प्रदेश महामंत्री सतीश शर्मा, योगेश शर्मा, अजय पारीक, कोषाध्यक्ष नरेंद्र हर्ष, युवा प्रदेशाध्यक्ष पवन शर्मा नटराज, सचिव सुशील शर्मा अजीत गौड़, पार्षद मुकेश शर्मा काका,वार्ड 54 पार्षद अंशु शर्मा,सद्भावना समिति के अध्यक्ष मनोज पांडे, कार्यक्रम के पुरोहित ज्योतिषाचार्य धीरज भारद्वाज उपस्थित थे। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा तथा अन्य पदाधिकारी भी जयपुर पहुंच रहे हैं।

