Headlines

छात्र छात्राओं से बी.एस.सी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश के नाम पर मनमानी वसूली, छात्र छात्राओं ने RUHS रजिस्ट्रार के नाम सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी

बीएससी नर्सिंग कोर्स में दाखिले के नाम पर छात्रों से मनमानी वसूली, छात्रों ने आरयूएचएस रजिस्ट्रार को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

जयपुर। राजस्थान प्राइवेट नर्सेज एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र चौधरी एवं महासचिव संदीप यादव ने बताया कि निजी नर्सिंग संस्थानों में बी.एस.सी नर्सिंग कोर्स में जो 50 प्रतिशत सीट फैडरेशन को सौंपी जाती है उन पर निजी नर्सिंग संस्थानों द्वारा प्रवेश के नाम पर मनमानी वसूली की जा रही है।

नर्सिंग कोर्स की प्रत्येक वर्ष की फीस 70,000 रुपये होती है उसको बढ़ाकर संस्थानों द्वारा 2 लाख रुपये तक वसूले जा रहे हैं। आज उसी मांग को लेकर राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार मनोज कुमार और सहायक कुलसचिव शशिकांत शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

बीएससी नर्सिंग कोर्स में दाखिले के नाम पर छात्रों से मनमानी वसूली, छात्रों ने आरयूएचएस रजिस्ट्रार को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

उनको छात्रों की समस्याओं से अवगत कराया गया। शर्मा ने आश्वासन दिया की अति शीघ्र संस्थानों के दोषी पाए जाने पर उनके ऊपर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसोसिएशन के पदाधिकारी दीपक शर्मा, महेश सोनी ,मुकेश गर्ग आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *