Headlines

राजधानी जयपुर में भारी बारिश से पुराना बरगद का पेड़ गिरने से हुआ हादसा,एक की मौत

राजधानी जयपुर में भारी बारिश से पुराना बरगद का पेड़ गिरने से हुआ हादसा,एक की मौत

जयपुर: राजधानी जयपुर में भारी बरसात का दौर जारी है। झमाझम बारिश के साथ जयपुर में बरसात ने हादसों को न्यौता दे दिया है। बारिश के दौरान चौड़ा रास्ता स्थित गोलछा सिनेमा के पास एक बड़ा हादसा हुआ। दुर्घटना में कार पर बड़ा पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। करीब डेढ़ दो सौ साल पुराना बरगद का पेड़ गिरने से हादसा हुआ। पेड़ के नीचे दबने से राह चलते एक राहगीर की जान चली गयी।

हादसे की सूचना मिलने पर किशनपोल विधायक अमीन कागजी मौके पर पहुंचे। चार थानों की पुलिस, एसडीआरएफ टीम, स्थानीय लोग और अन्य एजेंसियों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में अंधेरा और पानी भरा होने के कारण कई दिक्कतें आ रहीं है। आस पास के इलाके की बिजली बंद कराई गई है। पेड़ को हटवाकर यातायात सुगम और दबे शव को निकालने के प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *