Headlines

ACB ने कोर्ट में पेश चार्जशीट में राजाराम गुर्जर व BVG के ओमकार सप्रे को माना दोषी , निंबाराम ACB को मिल नहीं रहे

जयपुर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने नगर निगम जयपुर ग्रेटर की निलंबित महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर के पति राजाराम और BVG कंपनी के प्रतिनिधि ओमकार सप्रे के खिलाफ एसीबी कोर्ट—1 में चालान पेश कर दिया। करीब 2800 पेज की चार्जशीट में ACB ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में अपराध साबित माना है।

प्रचारक निंबाराम व BVG के संदीप चौधरी के खिलाफ अनुसंधान लंबित

ACB ने आरएसएस प्रचारक निंबाराम व BVG कंपनी के प्रतिनिधि संदीप कुमार चौधरी के खिलाफ अनुसंधान को लंबित रखा है। चार्जशीट में एसीबी ने कहा है कि लेनदेन की पूरी बातचीत सहकार मार्ग स्थित सेवा सदन बिल्डिंग में हुई है। जिसमें प्रचारक निंबाराम भी उपस्थित थे। निंबाराम को उनके निवास पर नोटिस भेजे गए। लेकिन उनकी तामिल नहीं हो सकी। इसी तरह संदीप चौधरी से भी पूछताछ नहीं हो सकी। उसे भी एसीबी ने नोटिस भेजे थे। ऐसे में दोनों के खिलाफ अनुसंधान को लंबित रखा गया है। अब मामले पर कोर्ट रिपोर्ट आने के बाद दो सितंबर को सुनवाई होगी।

गौरतलब है कि BVG कंपनी को 276 करोड़ रुपए के बकाया भुगतान पर सौदेबाजी का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस बातचीत में राजाराम गुर्जर, बीवीजी कंपनी के ओमकार सप्रे, संदीप चौधरी व निंबाराम नजर आ रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद एसीबी ने मामले को भ्रष्टाचार माना। इसी आधार एएसपी बजरंग सिंह ने पीई दर्ज कर जांच की। इसके बाद एसीबी ने 30 जून को राजाराम गुर्जर व ओमकार सप्रे को पूछताछ के लिए बुलाया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *