Headlines

ACB ने कृषि विभाग के दो इंजीनियर को 30 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

ACB ने कृषि विभाग के दो इंजीनियर को 30 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर ने राजस्थान कृषि विभाग के अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंता को 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ACB दोनों ही अधिकारियों के घर और अन्य ठिकानों की तलाशी ले रही हैं। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर नगर द्वितीय टीम द्वारा ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जयपुर ACB ने सुरेंद्र सिंह अधिशासी अभियंता और गुलाब सिंह सहायक अभियंता को परिवादी से 30 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

डीजी एसीबी भगवान लाल सोनी ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी थी की उसकी फर्म राजस्थान कृषि विभाग में करवाए गए निर्माण कार्यों के पूर्व में पास और बकाया राशि करीब 24 लाख 50 हजार रुपये के बिल बाकी हैं। बिल पास करने की एवज में कुल राशि का 5.50 प्रतिशत कमीशन के रुपए में सुरेंद्र सिंह अधिशासी अभियंता और गुलाब सिंह सहायक अभियंता 1 लाख 34 हजार रुपए मांग रहे हैं। ये दोनों अधिकारी उसे रिश्वत राशि मांगकर परेशान कर रहे हैं।

जिस पर एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया। इसके बाद अलवर के रहने वाले एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सुरेंद्र चौधरी पुत्र अजीराम डागुर और जयपुर के रहने वाले असिस्टेंट इंजीनियर गुलाब सिंह पुत्र चंदन सिंह निवासी को 30 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी के एडीजी दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *