ब्राह्मण रत्न सम्मान से 45 प्रतिभाएं हुई सम्मानित

ब्राह्मण रत्न सम्मान से 45 प्रतिभाएं हुई सम्मानित

जयपुर। ब्राह्मणों को अपने संस्कारों को प्रबल करते हुए समाज को दिशा एवं मार्गदर्शन देना चाहिए। ब्राह्मण समाज ने सदैव परहित में कार्य किया है। ब्राह्मण बच्चों को संस्कारित कर भगवान परशुराम जी की तरह जितेन्द्रिय बनना चाहिए। ये विचार आज भगवान परशुराम जयंती समारोह के समापन के अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय ‘‘ ब्राह्मण रत्न’’ सम्मान समारोह में जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा ने कहे।

इस अवसर पर समारोह के अध्यक्षता करते हुए सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण सर्वहित की बात करता है और सर्वजन सुखाय की भावना से समाज को एक राह दिखाता है। लेकिन अब ब्राह्मणों को भी आगे बढने का अवसर मिलना चाहिए और अग्रणी भूमिका निभाने वाला ब्राह्मण आज पिछड रहा है। उसे भी आगे बढने का अवसर मिलना चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि जब ब्राह्मण आगे बढ़ेगा तो देश में सामाजिक समरसता बढेगी और परशुराम के बताये हुए रास्ते पर युवाओं को चलना चाहिए। इस अवसर पर विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि सर्व ब्राह्मण महासभा और अन्य सामाजिक संगठनों को सामाजिक रूप से संगठित होकर समाज को एकजुट करना चाहिए और लोकतंत्र में अपनी ताकत दिखानी चाहिए। महासभा के संरक्षक एडवोकेट एच.सी. गणेशिया ने कहा कि सर्व ब्राह्मण महासभा ने समाज हित में आरक्षण की एक लम्बी लडाई लडी है जिससे सफलता प्राप्त हुई है।

राष्ट्रीय संयोजक आचार्य राजेश्वर ने कहा कि ब्राह्मण को अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए परशुराम जी के विषय में अज्ञानता वष कई विभेद पडे है उन्हें दूर करना चाहिए। दिनेश शर्मा ने सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा कहा कि सभी ब्राह्मण संगठनों को रचनात्मक कार्यो की तरफ बढना चाहिए। इस अवसर पर श्री गोविन्द पारीक अतिरिक्त निदेशक डीपीआर ने ब्राह्मण और सर्व समाज विषय पर अपने विचार प्रकट किये।

इस अवसर पर ब्राह्मण समाज की लगातार की 6 बार की विधायक सूर्यकांता व्यास ने सर्व ब्राह्मण महासभा की पूरे देश में हो रही गतिविधियों के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया। इस अवसर पर आगामी 3 सितम्बर को होने वाले ब्राह्मण महासंगम के लोगों का लोकार्पण सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी, पं. सुरेश मिश्रा, विधायक सूर्यकांता व्यास, विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा, आचार्य राजेश्वर, एच.सी. गणेशिया, गोविन्द पारीक, दिनेश शर्मा ने किया ।

इस अवसर पर सूर्यकांता व्यास-विधायक सूरसागर, डाॅ. शैलेश दीक्षित-चिकित्सा, डाॅ. एल.के. गोटेचा-चिकित्सा, अर्चना शर्मा- आईएएनएस में राजस्थान ब्यूरो चीफ, रमाशंकर शर्मा-राजकीय सेवा, सुनील कुमार शर्मा-राज्य पुलिस सेवा, तरुण शर्मा-संपादक दैनिक भास्कर, डाॅ. राजेश शर्मा-एडिशनल डायरेक्टर फोर्टिस हॉस्पिटल, सुरेश चन्द्र शर्मा-राजकीय सेवा, नटवर लाल शर्मा-समाज सेवा, आशीष शर्मा-बिल्डर, अभिनव शर्मा-खेल, डाॅ. मनीष वैष्णव -चिकित्सा, विनायक शर्मा-पत्रकारिता, रघु आदित्य-राज्य संपादक पंजाब केसरी, हेमंत कटारा-पत्रकारिता, दिनेश भारद्वाज-पत्रकारिता, दिनेश तिवारी-पत्रकारिता, एडवो. अनिल चतुर्वेदी-समाज सेवा, आचार्य शिव दत्त शास्त्री-वैदिक, डॉ. आशीष गौड़-चिकित्सा, ओमप्रकाश शर्मा-शिक्षा, संजू कुकरेती- समाज सेवा, मनोज शर्मा-शिक्षा, राज शर्मा-ज्योतिषाचार्य, संगीता शर्मा-राजकीय सेवा, प्रकाश चंद्र शर्मा-जिला कलेक्टर प्रतापगढ़, सौरभ शर्मा-राजकीय सेवा, आकांक्ष वशिष्ठ-भारतीय इंजीनियरिंग सेवा, प्रखर गुरावा- साफ्टवेयर इंजीनियर राजीव शर्मा-आर्किटेक्ट, मेघा शर्मा-फेषन डीजाईनर, श्रीनाथ शर्मा-समाज सेवा, राजकुमार चतुर्वेदी- ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र, उमाशंकर शर्मा-समाज सेवा, सुधाकर दवे-नृत्य कला, रामेश्वर प्रसाद शर्मा-समाज सेवा, चन्द्रशेखर शर्मा-बिजनेसमैन, सुरेश चन्द्र शर्मा-समाज सेवा, पं. विष्णु दत्त शर्मा-समाज सेवा, शंकर लाल शर्मा-समाज सेवा, गोविन्द शर्मा-चार्टर्ड अकाउंटेंट, पंकज शर्मा-व्यवसाय एवं समाज सेवा, रविन्द्र कुमार शर्मा- समाज सेवा, अजय कुमार शर्मा-शिक्षा, मुकेश कुमार शर्मा-रियल एस्टेट, सोहल लाल पारीक-समाज सेवा, तरुण शर्मा-पत्रकारिता को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, साफा व दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में संस्था के पदाधिकारियों प्रदेश संघठन मंत्री पंडित श्याम शास्त्री, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एड. कमलेश शर्मा, जिलाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा,युवा जयपुर शहर अध्यक्ष अविकुल शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, भास्कर शर्मा अरविन्द मिश्र, हरीश मिश्रा ने अतिथियों का माल्यार्पण, दुपटटा व साफा पहनाकर कर स्वागत किया। अन्त में दिनेश शर्मा ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *