जयपुर: राज्य सरकार ने शनिवार आधी रात को 15 IAS, 7 IPS और 2 RAS अफसरों में फेरबदल करते हुए ट्रांसफर सूची जारी कर दी। इनमें उदयपुर और जयपुर ग्रामीण सहित चार जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। IPS शंकरदत्त शर्मा को मुख्यमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है।
इन दो RAS को बदला इसी तरह, राज्य सरकार ने दो RAS के तबादला किया है। इनमें RAS हरजीलाल अटल को राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर में सचिव का अहम पदभार सौंपा है। वहीं, नरेश कुमार मालव को सीएजी, कोटा में अतिरिक्त आयुक्त के पद पर लगाया है।


