Headlines

मणिपुर में आर्मी पर टेरर अटैक : ​​​​​​​कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी, पत्नी और बच्चा मारे गए; राजस्थान के आरपी मीणा भी हुए शहीद

मणिपुर

मणिपुर : मणिपुर में शनिवार को सेना के काफिले पर हुए उग्रवादी हमले में असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर समेत 5 जवान मारे गए हैं। वहीं, 46 असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी की पत्नी अनुजा शुक्ला (37) और बेटे आशीष त्रिपाठी (5) की भी इस हमले में मौत हो गई है। इस आतंकी हमले में राजस्थान के दौसा जिले के दिलवारपुरा गांव के आरपी मीणा भी शहीद हो गए। घटना चुराचांदपुर जिले के सिंघट में हुई, जहां उग्रवादियों ने असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर IED अटैक कर दिया। मणिपुर नागा पीपुल्स फ्रंट(MNPF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल त्रिपाठी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के रहने वाले थे। उनका जन्म 1980 में हुआ था। उन्होंने सैनिक स्कूल रीवा में पढ़ाई की थी। असम राइफल्स में लेफ्टिनेंट कमांडेंड रहे त्रिपाठी को डिफेंस स्टडी में M.Sc. करने के बाद प्रोमोशन मिला था।

कर्नल विप्लव त्रिपाठी का बेटा अबीर।
कर्नल विप्लव त्रिपाठी का बेटा अबीर।
तलाशी अभियान जारी

भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवने को मणिपुर आतंकवादी हमले के बारे में जानकारी दी गई है। हमले में शामिल आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए म्यांमार बॉर्डर पर कड़ी नजर रखी जा रही है। आर्मी हेडक्वार्टर स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है।

पीएम मोदी ने घटना पर जताया दुःख

मणिपुर में हुए आतंकी घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं उन सैनिकों और परिवार के सदस्यों को श्रद्धांजलि देता हूं, जो आज शहीद हुए हैं। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

WhatsApp Image 2021 11 13 at 10.03.40 PM
राजस्थान के दौसा जिले के दिलवारपुरा गांव के शहीद आरपी मीणा
सांसद किरोड़ी मीणा ने भी प्रकट किया शोक

मणिपुर में आतंकी हमले में राजस्थान के जवान के शहीद होने पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि बहुत दुःखद समाचार है कि आज मणिपुर आतंकी हमले में गाँव दिलावरपुरा, दौसा (राजस्थान) के जवान आर.पी. मीणा जी शहीद हुए हैं। मेरा मन इस घटना से अत्यंत व्यथित है। मैं हुतात्मा मीणा जी के परिजनों के प्रति अपनी सांत्वना प्रकट करता हूँ। वीरगति को प्राप्त मीणाजी को शत शत नमन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *