जयपुर में 111 रुपए 91 पैसे पेट्रोल, डीजल पहुंचा 103 रुपए 7 पैसे प्रतिलीटर

पेट्रोल

जयपुर। सरकारी तेल कंपनियों ने 3 दिन बाद गुरुवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की है। जयपुर में डीजल की कीमत में 38 पैसे और पेट्रोल की कीमत में 37 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। इसके बाद जयपुर में 1 लीटर डीजल 103 रुपए 07 पैसे, जबकि पेट्रोल 111 रुपए 91 पैसे प्रति लीटर की कीमत पर पहुंच गया है। अकेले अक्टूबर के14 दिनों में 11 बार पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ी है। अब तक के इतिहास में पहली बार होने के साथ ही सबसे अधिक है।

83 डॉलर के पार कच्चा तेल
अमेरिकी बाजार में ब्रेंट क्रूड 83.53 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। ये 3 साल में कच्चे तेल का उच्चतम स्तर है। इससे पहले अक्टूबर 2018 में कच्चा तेल 83 डॉलर के पार गया था। ऐसे में माना जा रहा है की पेट्रोल डीजल के दामों में और ज्यादा बढ़ोतरी होने की सम्भावना है। दूसरी ओर इसकी सप्लाई का सही इंतजाम नहीं है। इसी वजह से कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में बाजार डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें करीब ढ़ाई फीसदी चढ़ गई।

लोगो को सरकारी राहत का इंतजार
राजस्थान में केंद्र सरकार सेंट्रल एक्साइज और राज्य सरकार वैट के रूप में पिछले 18 महीने में कई बार वृद्धि कर चुके हैं। जिसके बाद राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल में 2 फीसदी की वेट में राहत भी दी थी। लेकिन सरकारी राहत फ़िलहाल पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों में अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। अब आम आदमी भी केंद्र सरकार से एक्साइज ड्यूटी में कटौती की उम्मीद कर रहा है। ताकि पेट्रोल डीजल के दामों में कमी आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *