Headlines

मोदीजी के कुशल नेतृत्व में भारत विकास की ऊँचाइयाँ छूता रहेगा

जयपुर। पूर्व सीएम व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने मोदी सरकार के सात वर्षों को अभूतपूर्व बताया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी व कुशल नेतृत्व तथा सफल मार्गदर्शन में भारत विकास की ऊंचाइयों को छूता रहेगा।

राजे ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की उन्नति का प्रमुख स्तंभ वहां का नेतृत्व ही होता है।हमें गर्व है कि एक उत्कृष्ट नेतृत्व नरेन्द्र मोदी जी के रूप में भारत को मिला है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने तीन तलाक जैसी कुरीति को समाप्त किया,अनुच्छेद 370 व 35 ए हटा कर आतंकवाद को ख़त्म करने का प्रयास किया,सीसीए संसोधन कानून को पास करवाया और जम्मू कश्मीर व लद्दाख को केन्द्र शासित प्रदेश बनाया।राम मन्दिर का मार्ग प्रशस्त किया।

वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए इतिहास का सबसे बड़ा आर्थिक पैकेज घोषित कर विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया।भ्रष्टाचार एवं आतंकवाद के खिलाफ ज़ीरो टोलरेंस की नीति अपना कर मोदी सरकार ने दूर दृष्टि व सफल नेतृत्व का परिचय दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *