Headlines

लोकसभा में सांसद बेनीवाल ने नशे के बढ़ते कारोबार व युवाओं पर हो रहे नशे के दुष्प्रभाव का मामला उठाया

बेनीवाल

नई दिल्ली : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा में शून्यकाल में राजस्थान सहित देश में बढ़ते नशे के कारोबार से उत्पन्न स्थिति की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित किया। आज नशे के कारण प्रत्येक वर्ष दुनिया में 2 लाख से अधिक मौतें होती है। सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि पिछले 3 वर्षों में भारत में ड्रग्स का बाजार 455 फीसदी तक बढ़ गया जो चिंता का विषय है।

सांसद बेनीवाल ने नियम 193 के तहत इस मुद्दे पर सदन में विशेष चर्चा करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश के 2.1 प्रतिशत लोग गैर कानूनी नशीले पदार्थो का सेवन करते है, जिसमे मिजोरम प्रथम, पंजाब दूसरे व दिल्ली तीसरे नंबर पर है। सांसद बेनीवाल ने कहा कि 44 प्रतिशत ड्रग्स के आदि लोग नशा छोड़ने की कोशिश करते है, उसमे से 25 प्रतिशत ही नशा छोड़ पाते है। उन्होंने मेडिकल स्टोर पर नशीली सामग्री नही बिक सके, इसके लिए प्रभावी मॉनिटरिंग सिस्टम बनाने व जहां नशीली दवाइयां बिक रही है वहां के जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्यवाही करने की मांग की। साथ ही नशे के कारोबार को रोकने के लिए कठोर कानून बनाने की मांग की।

लोकसभा में रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा का मंत्री द्वारा जवाब देने के बाद सांसद बेनीवाल ने रेल मंत्री से कहा कि कोरोना से पहले ट्रेनों का जहां ठहराव था, उसे वर्तमान में बंद कर दिया गया। ऐसे सभी स्थानों पर ठहराव वापिस शुरू किया जाए। नागौर से फलौदी तथा नागौर से जायल होते हुए डीडवाना तक नवीन रेलवे लाइन परियोजना को स्वीकृत किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *