जयपुर। राजस्थान यूनिर्वसिटी में कोच राजेश कुमावत के सानिध्य में हुई उड्डयन कप टेनिस प्रतियोगिता में वृंदा गार्डन निवासी, आरीका गुप्ता अण्डर – 12 व अण्डर – 14 बालिका वर्ग में विजेता रही। मिक्स डबल प्रतियोगिता में आरीका गुप्ता और श्रेष्ठ वशिष्ठ ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह जमना एकेडमी में हुए एआईटीए चैम्पियनशिप सीरीज में आरीका ने सेमीफाइनल जीत कर, फाइनल में स्थान बनाया था। अब आरीका ने दोनों वर्ग अण्डर-12 व अण्डर – 14 में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आरीका का अगला लक्ष्य आने वाली एआईटीए चैम्पियनशिप सीरीज को जीतना है व अपने स्कूल सवाई भवानी सिंह का राज्यस्तरीय होने वाली चैम्पियनशिप में प्रतिनिधित्व करना है।
