Headlines

रिकवर की यही रफ़्तार रही तो जल्द राजस्थान दूसरी लहर से मुक्ति पा लेगा

If the speed of recovery is the same, then soon Rajasthan will get rid of the second wave.

जयपुर। कोरोना से ठीक होने की यही रफ्तार रही तो राजस्थान से संक्रमण की यह दूसरी लहर विदा ले लेगी। जयपुर भी जल्द अनलॉक हो सकता हैं। चिकित्सा विभाग की ओर से जारी कोरोना संक्रमण के आंकड़े तो यहीं संकेत दे रहे हैं।

प्रदेश में 3454 इनमें से जयपुर में 775 संक्रमित शामिल है। मौते भी आज 85 ही हुई, जबकि ठीक होकर घर पहुंचने वालों का आंकड़ा 10396 रहा। बड़ी तादाद में लोगों के रिकवर होने से एक्टिव कोरोना केसों की संख्या 71099 रह गईं है। सबसे ज्यादा 16358 एक्टिव केस जयपुर में हैं।

प्रदेश के अन्य जिलों के संक्रमण के ताजा आंकड़ों को देखे तो गंगानगर में 231, जोधपुर में 229, अलवर में 212, उदयपुर में 184, हनुमानगढ़ में 148, अजमेर-झुंझुनूं में 121-121 व कोटा तथा पाली में 111-111 मामले कोरोना संक्रमण के आज आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *