Headlines

हवामहल विधानसभा क्षेत्र को आज मिलीं विकास कार्यों की कई सौगातें

हवामहल

जयपुर। सरकारी मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी ने आज अपने निर्वाचन क्षेत्र को कई सौगाते दी। डॉ. जोशी ने हेरिटेज नगर निगम के वार्ड 5,6,7,16,17 में विकास कार्यों की सौगातें दी। मुख्य सचेतक और हवामहल विधायक डॉ महेश जोशी ने इन वार्डों में कई शिलान्यास किए। वार्ड 17 में नई सड़क का उद्घाटन किया तो वहीं वार्ड 5,6,7 और 16 में वार्ड पार्षद कार्यालयों का शिलान्यास किया।

हवामहल

शिलान्यास के मौके पर मेयर मुनेश गुर्जर, डिप्टी मेयर असलम फ़ारुकी, ब्लॉक अध्यक्ष अनवार अहमद, कांग्रेस नेता महेश मोहित सहित अन्य स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर डॉ. महेश जोशी स्थानीय नागरिकों से भी मिले और समस्या समाधान का आश्वासन दिया।

हवामहल

मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी, मेयर मुनेश गुर्जर और डिप्टी मेयर असलम फारुकी का जगह जगह गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। इन वार्डों में वार्ड पार्षद कार्यालयों के शुरू होने से आमजन को राहत मिलेगी। पार्षद वार्ड पार्षद कार्यालयों में आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का निदान कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *