Headlines

घर-घर हुए हनुमान चालीसा पाठ व दीप प्रज्ज्वलन

हनुमान चालीसा पाठ

भरतपुर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव की संध्या पर विप्र फाउंडेशन भरतपुर के पदाधिकारियों ने अपने अपने घरों पर परिवार के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। कोरोना महामारी नाश के लिये “नाशे रोग हरे सब पीरा जपत निरन्तर हनुमत बलबीरा चौपाई का सभी ने गायन किया व भगवान परशुराम जी की संध्या आरती कर अपने अपने घरों के बाहर दीपक प्रज्ज्वलित किये।

विप्र फाउंडेशन जोन-1 डी (राज०) के प्रदेशाध्यक्ष युवा इन्दुशेखर शर्मा ने बताया कि भरतपुर में इस बार परशुराम जन्मोत्सव कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए सभी लोगो ने अपने घरों पर रह कर परशुराम जन्मोत्सव मनाया व संध्या के समय अपने-अपने घरों पर यथाशक्ति दीप दान किए।

दीपो की ज्योति से निकलते हुए प्रकाश ने न सिर्फ भगवान परशुरामजी के प्रति लोगो की आस्था को प्रकट करने के साथ कोरोना महामारी के इस कठिन काल मे लोगो के अन्तरमन में नई उम्मीद भी जागृत की। उन्होंने उम्मीद जताई कि भगवान परशुराम हम सब को जल्द ही इस मुश्किल दौर से उबारेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *