जयपुर। पूर्व मंत्री जीतमल खांट का निधन हो गया। गढ़ी बांसवाड़ा से विधायक खांट भाजपा सरकार में मंत्री थे। खांट के निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया ने गहरा शोक प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने शोक संदेश में कहा कि पूर्व मंत्री एवं गढ़ी (बांसवाड़ा) से भाजपा विधायक रहे जीतमल खांट के असामयिक निधन की खबर दुखद है। इस कठिन समय में शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।
पूर्व मंत्री एवं गढ़ी (बांसवाड़ा) से भाजपा विधायक रहे श्री जीतमल खांट के असामयिक निधन की खबर दुखद है। इस कठिन समय में शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति दें एवं दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें। #Rajasthan
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 24, 2021
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि पूर्व गढ़ी विधायक व पूर्व मंत्री जीतमल खांट जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। वे भारतीय जनता पार्टी के एक समर्पित नेता थे, उन्होंने वागड़ क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।
पूर्व गढ़ी विधायक व पूर्व मंत्री श्री जीतमल खांट जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। वे भारतीय जनता पार्टी के एक समर्पित नेता थे, उन्होंने वागड़ क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
ॐ शान्ति ! pic.twitter.com/Tz1gpfP8rR— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) May 24, 2021