Headlines

हरियाणा के पूर्व CM हुड्डा जयपुर पहुंचे, बोले -राजस्थान में कृषि महंगा सौदा, सरकारें किसानों को दे राहत

hudda 1 1639219120

जयपुर: जयपुर में कांग्रेस की महंगाई हटाओ रैली में हिस्सा लेने पहुंचे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के लिए राज्य सरकारों के VAT को जिम्मेदार ठहराया है। हुड्डा ने कहा राजस्थान में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर कहा कि राजस्थान में कृषि का सौदा पहले भी महंगा था,आज भी महंगा है। क्योंकि पेट्रोल-डीजल पर वैट ज्यादा है। उन्होंने कहा कि आज हालात ये हैं कि किसान की लागत बढ़ रही है और आमदनी घट रही है। इसलिए सभी राज्य सरकारों को वैट कम कर किसानों को राहत देनी चाहिए।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि अन्धी और बहरी सरकार को लोगों की आवाज सुनाने के लिए महंगाई हटाओ के नाम से कल कांग्रेस की रैली जयपुर में होने जा रही है। क्या कांग्रेस की रैली का असर केन्द्र सरकार पर होगा या रैली से महंगाई घटेगी। सवाल पर हुड्डा ने जवाब दिया कि एक साल तक किसानों का संघर्ष चला, तो किसानों की जीत हुई। प्रजातंत्र में लोगों की ही जीत होती है। आज हर वर्ग परेशान है। जिस तेजी से महंगाई बढ़ रही है। गरीब और मध्यमवर्ग के लोगों का जीना दूभर हो रहा है। देश में बहुत बेरोजगारी फैल रही है। इसीलिए यह रैली हो रही है। लोगों की आवाज बनकर कांग्रेस इस मुद्दे को उठाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *