जयपुर। विप्र फाउंडेशन जोन-1 युवा के प्रदेशाध्यक्ष पवन शर्मा नटराज की अनुशंषा व विप्र फाउंडेशन हैरिटेज जयपुर शहर जिलाध्यक्ष शिवमोहन शर्मा की सहमति से विप्र युवा हैरिटेज जयपुर के जिलाध्यक्ष विनय शर्मा ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की हैं जिसमें शुभम शर्मा व पारस शर्मा को महामंत्री बनाया गया हैं। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी में योगेश शर्मा, मोनेन्द्र शर्मा, सौरभ शर्मा, अंशुल दाधीच, आयुष शर्मा, राहुल शर्मा, मंयक पारीक, सचिन शर्मा, प्रेम शर्मा, कृष्णा पुरी, केशव शर्मा, विशाल शर्मा, राजेश शर्मा, आशीष शर्मा, अभिषेक जोशी व कमल शर्मा (वार्ड 54) को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा अक्षत सारस्वत, विनित जोशी, जितेन्द्र शर्मा (सोडाला), अनिल जेाशी, दिलीप पारीक, प्रियांशु पारीक, सुमित शर्मा, तुषार शर्मा, प्रवेश शर्मा, शिव शर्मा, हितेश शर्मा, दिनेश कुमार शर्मा, दिनेश कुमार शर्मा द्वितीय, अर्जुन शर्मा, शिव शर्मा द्वितीय, विशाल शर्मा द्वितीय और आशीष शर्मा द्वितीय को मंत्री व विनय शर्मा द्वितीय को कार्यालय मंत्री के रूप में मनोनीत किया गया हैं। शर्मा ने इसी क्रम में अंकुर शर्मा को हवामहल व आशीष व्यास को किशनपोल विधानसभा विप्र फाउंडेशन युवा का अध्यक्ष नियुक्त किया हैं।