Headlines

RAS मेन में नकल का डर : परीक्षा केन्द्रों पर हर महत्वपूर्ण प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी

RAS

जयपुर : राजस्थान लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. जसवंत सिंह राठी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से RAS मुख्य परीक्षा 2021 की तैयारियों को लेकर संभागीय मुख्यालयों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को प्रजेंटेशन के माध्यम से परीक्षा प्रक्रियाओं से अवगत करवाया गया, साथ ही विभिन्न प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।

REET में नकल के बाद अब लेवल 2 परीक्षा रद्द कर दी गई है। वहीं, राजस्थान लोक सेवा आयोग के सामने RAS-2021 मेन एग्जाम का आयोजन सफल करने की चुनौती बनी हुई है। इसका आयोजन 25 व 26 फरवरी काे होगा। परीक्षा सरकारी स्कूलों में ही होगी। इस परीक्षा में भी नकल और गड़बड़ी का डर बना हुआ है। आयोग के कार्यवाहक सदस्य डॉ जसवंत सिंह राठी ने कहा कि नकल व अनियमितता का मामला सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा के दौरान महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी।

गड़बड़ी रोकने को पुख्ता बंदोबस्त करेंगे

डॉ. जसवंत सिंह राठी ने कहा कि यह परीक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हो, इसके लिए पुख्ता बंदोबस्त किए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन सभी संभागीय मुख्यालयों पर दो पारियों में सुबह 9 से 12 तथा दोपहर 2 से 5 बजे तक किया जाएगा। इसके लिए सम्भवतया सरकारी स्कूलों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया। परीक्षा केन्द्रों पर महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। सीडी को सुरक्षित रखने की व्यवस्था भी जिला प्रशासन की ओर से किया जाएगा।

प्रेजेंटेशन से बताई प्रक्रिया

राठी ने बताया कि आयोग सदस्य व अधिकारी संभागीय मुख्यालयों के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे। संभाग मुख्यालय प्रशासन के द्वारा भी केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तथा दलों का गठन किया जाएगा। अनियमितता व नकल के मामले सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। RAS मुख्य परीक्षा की तैयारियों को लेकर संभागीय मुख्यालयों के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की बैठक का आयोजन राठी की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान प्रशासन व पुलिस अधिकारियों को प्रजेंटेशन के मध्यम से परीक्षा प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया। साथ ही विभिन्न प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *