किसान नेता राकेश टिकैत बोले- समस्याओं के समाधान का आंदोलन ही विकल्प

किसान

सवाई माधोपुर : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत ने किसानों से फिर से आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा है। यहां चल रहे किसानों के धरने को टिकैत ने खत्म कराया और कहा कि अब समस्याओं के समाधान के लिए आन्दोलन ही विकल्प बचा है।
सवाई माधोपुर के दशहरा मैदान में भू प्रेमी परिवार की ओर किसान महापंचायत का आयोजन किया गया था। जिसमें भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राजाराम मील, किसान यूनियन महामंत्री के सी घुमरिया, एडवोकेट मान सिंह मीणा सहित कई प्रमुख लोगों ने संबोधित किया। महापंचायत को अंत में राकेश टिकैट ने संबोधित किया। टिकैत ने कहा कि जब गेहूं की पूरे देश में एक ही रेट है तो फिर बिजली रेट सभी राज्यों में अलग अलग क्यों है।

सरकार को किसानों के लिए की व्यवस्था करनी चाहिए। राजस्थान में पानी की कमी है, अगर सरकार पानी उपलब्ध करा दे तो यहां पर अच्छी फसल पैदा हो सकती है। उन्होंने किसानों को विश्वास दिलाया कि उनकी समस्याओं को केन्द्र और राज्य सरकार के सामने जरूर रखा जाएगा।

अपने-अपने ट्रैक्टर रखे तैयार, किसान आंदोलन फिर किया जाएगा

इसी के साथ ही टिकैत ने कहा कि अपने-अपने ट्रैक्टर तैयार रखें। किसान आंदोलन फिर किया जाएगा। अब देश में लोकतंत्र नहीं है। सभी संवैधानिक संस्थाओं पर अवैध कब्जा हो चुका है। इसलिए अब समस्याओं के समाधान के लिए आन्दोलन ही विकल्प बचा है। अंत में किसान नेता टिकैत ने सवाई माधोपुर जिला कलेक्ट्रेट के सामने लम्बे समय से चले आ रहे धरने के समापन की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *