विप्र फाउंडेशन युवा प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार

विप्र फाउण्डेशन

जयपुर। विप्र फाउंडेशन जोन-1 युवा के प्रदेशाध्यक्ष पवन शर्मा नटराज ने विफा के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट राजेश कर्नल की सहमति से अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मुकेश नायला को प्रदेश महामंत्री बनाया है तथा इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पल्लवी शर्मा (रंगोली गार्डन) व अशोक अवस्थी, प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर बाबूलाल शर्मा(भांकरोटा), महेश शर्मा(बालाजी पेंट्स), प्रकाश शर्मा, धर्मराज शर्मा(भांकरोटा), दिनेश शर्मा बागड़ा (जगतपुरा), आशीष शर्मा (पार्षद), रमेश भिंवाल व अनिल बागड़ा को मनोनीत किया है।

इसी तरह मुकेश जैमन(सोडाला), एडवोकेट नितिन कुमार भारद्वाज, लोकेश शर्मा (मालवीय नगर), लोकेश भारद्वाज (मोहनपुरा), अंजलि भट्ट व एडवोकेट पौरूष शर्मा(धीरज) को प्रदेश मंत्री तथा विष्णु प्रकाश शर्मा (कटेवा नगर), हितेश शर्मा (देवी नगर) व अभिषेक शर्मा(मोनू) को प्रदेश प्रचार मंत्री बनाया गया है। इसी प्रकार रोशन शर्मा को आईटी युवा प्रकोष्ठ तथा गिर्राज शर्मा(भांकरोटा) को शैक्षिक युवा प्रकोष्ठ का सह संयोजक नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *