Headlines

ब्राह्मण समाज का शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान सर्वप्रथम लक्ष्य : महेश शर्मा

महेश शर्मा

जयपुर। विप्र कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष महेश शर्मा ने सोमवार को पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि विप्र कल्याण बोर्ड का लक्ष्य ब्राह्मण समाज का शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान करना है। बोर्ड सभी संगठनों और विचारकों के साथ बैठक कर जल्द ही एक कार्ययोजना तैयार करेंगे और सरकार के साथ विचार विमर्श कर अमल में लाएंगे। विप्र बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा और उपाध्यक्ष मंजू शर्मा ने शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली की मौजूदगी में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होनें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि सरकार का मकसद ब्राह्मण समाज का चहुमुखी विकास करना है। विप्र कल्याण बोर्ड के गठन से समाज को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। बोर्ड उपाध्यक्ष मंजू शर्मा ने कहा कि हमारी वरीयता समाज को आगे बढ़ाने की योजना पर काम करना है।

शपथ कार्यक्रम में मसूदा विधायक राकेश पारीक, खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री बृज किशोर शर्मा, श्रम आयोग अध्यक्ष जगदीश श्रीमाली, राजस्थान युवा बोर्ड के उपाध्यक्ष सुशील पारीक, पार्षद राजेश कटारा, ब्राह्मण समाज के संगठन विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश कर्नल, चौरासिया ब्राह्मण महासंघ के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश अत्री, सप्तऋषि मंडल के अध्यक्ष देवी शंकर शर्मा, नटवर लाल शर्मा, ब्राह्मण महासभा के सुरेश शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा, राजस्थान ब्राह्मण महासभा के महामंत्री रोशन लाल शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के सचिव प्रशांत शर्मा, पूर्व सचिव राजेश चौधरी सहित कांग्रेस के कई नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *