Headlines

डॉक्टर भगवान बनकर आये, पुलिसकर्मी की जान बचाई

जयपुर: भगाड़े अपराधियों को पकड़ने गए जयपुर पुलिस के एक हेडकांस्टेबल मनेंद्र सिंह को सीकर जिले के रानोली कस्बे में गोरियां गांव के पास सोमवार देर रात 2:30 बजे अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। जानकारी के अनुसार मनेंद्र के पेट की आंतों व अन्य हिस्से को तेजी से चीरते हुए गोली रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से में जाकर फंस गई थी।

रातों रात सीकर से जयपुर के SMS अस्पताल में रैफर करने के बाद डॉ. आरके जैकब, डॉ. जीवन कांकरिया, डॉ. नरेन्द्र और डॉ. सौरभ की टीम ने तत्काल मंगलवार सुबह 5.00 अस्पताल पहुंचकर ऑपरेशन शुरु किया, जो कि सुबह 8 बजे तक करीब तीन घंटे ऑपरेशन चला। तब गोली रीढ़ की हड्‌डी के हिस्से से बाहर निकाली गई। डॉक्टरों का दावा है कि मनेंद्र की जान को फिलहाल खतरा नहीं है। वह अब सुरक्षित है। आपको बता दें कि कई बदमाशों की धरपकड़ के मामले में मनेंद्र सिंह को गैलेंट्री प्रमोशन मिला है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *