Headlines

दौसा के साथ धौलपुर एसपी भी बदला

IPS

जयपुर। राज्य सरकार ने आज चार आईपीएस अधिकारियों को बदला है। उनमें दौसा के एसपी अनिल कुमार और धौलपुर के एसपी शिवराज मीणा भी शामिल है। अनिल कुमार को जयपुर में सिविल राइट्स एंड एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग में तथा शिवराज मीणा को सीआईडी (मानवाधिकार) जयपुर में एसपी के पद पर लगाया गया है। जबकि राजकुमार गुप्ता दौसा तथा नारायण टोगस धौलपुर के नए एसपी होंगे। अनिल कुमार को लालसोट के डॉ. अर्चना शर्मा सुसाइड प्रकरण में तथा धौलपुर एसपी शिवराज मीणा को बिजली विभाग के कार्मिको के साथ हुई मारपीट के प्रकरण के बाद हटाया गया है। मुख्यमंत्री आज धौलपुर के घायल बिजली कार्मिको को देखने अस्पताल भी गए।

WhatsApp Image 2022 03 30 at 11.13.54 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *