Headlines

चाकसू में महंगाई के विरोध में सोलंकी के नेतृत्व में प्रदर्शन

जयपुर : देश में बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने चाकसू क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर जाकर विधायक वेद प्रकाश सोलंकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण देश के लोग 15 माह से कोविड-19 की मार से जूझ रहे है। एक तरफ सही समय पर दवाइयां और स्वास्थ्य सुविधा ही नहीं मिली।

केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक सहायता न दिए जाने के कारण लोग आर्थिक परेशानियां झेल रहे हैं, इसके बावजूद भाजपा सरकार देश के नागरिकों पर पेट्रोल व डीजल के मूल्यों में हर रोज बढ़ोत्तरी कर महंगाई का बोझ डाल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने कांग्रेस सरकार की तुलना में पेट्रोल पर करीब ₹24 और डीजल पर ₹29 प्रति लीटर की दर से टैक्स में बढ़ोतरी हुई है।

चाकसू

वर्ष 2021 में 44 बार से अधिक पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी

कोरोना महामारी के 13 माह में ही पेट्रोल की कीमत में ही करीब ₹26 और डीजल में ₹25 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2021 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 44 बार से अधिक बढ़ोतरी की गई है जो कि देश के आमजन के हितों पर कुठाराघात है। उन्होंने केंद्र सरकार से अंतरराष्ट्रीय मार्केट में डीजल-पेट्रोल के दामों में कमी होने के बावजूद भी बार-बार बढ़ाए जा रहे दामों को लेकर विरोध किया तथा केंद्र सरकार से आमजन को महंगाई की मार से बचाने की मांग की।

इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश सोलंकी के साथ नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश बैरवा, कृषि मंडी चेयरमैन हरि नारायण चौधरी, कृषि मंडी उपाध्यक्ष अमित शर्मा, अवध शर्मा, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन अब्दुल हमीद खोकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष सीताराम गुर्जर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कविता गुर्जर, अमजद हुसैन, आसिफ खान, सीताराम मण्डावरिया, रफीक खान, हनुमान सैनी, पंचायत समिति सदस्य सीताराम गुर्जर, लालाराम धाकड़ सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *