Headlines

नर्सेज कर्मियों की मुख्यमंत्री से मांग:बजट सत्र में कोविड स्वास्थ्य सहायक एवं UTB पर कार्यरत नर्सेज एवं पैरामेडिकल कर्मियों का वेतन बढ़ाए

WhatsApp Image 2022 02 21 at 17.47.50 e1645448032499

जयपुर: राजस्थान संविदा नर्सेज एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा कोविड वैश्विक महामारी में कोविड स्वास्थ्य सहायक एवं UTB पर नर्सेज कर्मियों एवं पैरामेडिकल कर्मियों की भर्ती राजस्थान सरकार द्वारा की गई। जिसका मानदेय 7900/.माह सरकार द्वारा रखा गया जोकि अत्यंत कम है। आज कोरोना जैसी स्थिति में समस्त नर्सेज कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर कार्य कर रहे हैं, लेकिन वेतन के कारण नर्सेज कर्मियों की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है।

ज्ञापन के माध्यम से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से नर्सेज कर्मियों ने अपील की है। बजट सत्र में नर्सिंग कर्मियों का वेतन 7900/. से बढ़ाकर 26500/. किया जाए। एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री सुनील आदिवासी ने बताया कि अगर सरकार ने नर्सेज कर्मियों की मांग पूरी नहीं की नर्सिंग कर्मी मजबूर होकर आंदोलन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *