Headlines

भूमि आवंटन के लिए गुर्जरगौड़ समाज का प्रतिनिधिमंडल आवासन मंडल के सचिव से मिले

जयपुर : गुर्जरगौड़ छात्रावास ट्रस्ट मोती डूंगरी के अध्यक्ष राजेश कर्नल एडवोकेट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल आवासन मंडल के सचिव पवन अरोड़ा से गुर्जर गौड़ समाज को निशुल्क भूमि आवंटित करने के लिए मिला। राजेश कर्नल एडवोकेट ने बताया कि गुर्जर गौड़ समाज वर्ष 1960 से अपना छात्रावास मोती डूंगरी रोड पर चला रहा है परंतु जयपुर, राजस्थान की राजधानी होने के कारण संपूर्ण राजस्थान व आसपास के प्रदेशों के विद्यार्थी भी अध्ययन के लिए जयपुर आते हैं ऐसे में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए छात्रावास छोटा पड़ रहा है, इसलिए आवासन मंडल से 1500 गज भूमि निशुल्क आवंटित करें।

इस भूमि आवंटन के लिए स्थानीय हवा महल विधायक महेश जोशी ने आवासन मंडल सचिव पवन अरोड़ा से वार्ता कर प्रतिनिधि मंडल को भूमि आवंटन की अनुशंसा की थी। प्रतिनिधिमंडल में छात्रावास के प्रचार मंत्री आशीष गौतम, छात्रावास कोषाध्यक्ष दामोदर शर्मा, छात्रावास कार्यकारिणी सदस्य सुनील सुशीला, छात्रावास ट्रस्टी अनिल शर्मा, गिरीश शर्मा, वरिष्ठ एवं गौतम आश्रम ट्रस्ट मंडल उपाध्यक्ष जब्बर मल शर्मा एवं अन्य समाज बंधु प्रदीप शर्मा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *