Headlines

मगरमच्छों की गिरफ्तारी होनी चाहिए, मैं गरीब युवाओं की ताकत : किरोड़ी

किरोड़ी

जयपुर। सांसद किरोड़ी मीणा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि रीट दस्तावेजों की सच्चाई वे खुद एसओजी को लगातार बता रहे हैं। किरोड़ी ने कहा कि वे गरीब युवाओं की ताकत है और REET धांधली में मगरमच्छों की गिरफ्तारी तक संघर्ष जारी रहेगा। डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री की ओर से REET के दस्तावेजों को लेकर उनकी जांच की बात पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मैं खुद एसओजी को सब कुछ बताता रहा हूं और आगे भी बताऊंगा।

डॉ. मीणा ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि सीएम उन्हें सीरियसली नहीं लेने की बात करते हैं, लेकिन REET को निरस्त करके उन्होंने मुझे सीरियसली लिया है। डॉ. किरोड़ी ने आरोप लगाया कि दिल्ली में बैठे गांधी परिवार की सेवा में अपनी जिंदगी लगाने वाले बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए एक परीक्षा तक का सफल आयोजन नहीं करवा सके। इस विफलता की खीझ में मुझे कोसकर वे युवाओं के साथ हुए अन्याय से मुंह नहीं मोड़ सकते। जरूरी है कि अपराधियों की पकड़ हो। परीक्षा में जो अन्याय सरकार ने किया है,उसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। मुझ पर गिरोह से मिले होने का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री ने उन लाखों बेरोजगारों को गाली दी है, जो अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने में मेरे सहयोगी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *