Headlines

Covid Duty Boycott : रेजीडेंट्स और इंटर्न डॉक्टर्स ने किया कार्य बहिष्कार

covid duty boycott

जयपुर : प्रदेश के तमाम सरकारी मेडीकल कॉलेजों से संबंधित अस्पतालों में सेवाएं दे रहे रेजीडेंट्स डॉक्टर्स और इंटर्न डॉक्टरों ने आज से दो घंटे का कार्य बहिष्कार (Covid Duty Boycott) किया है। कोविड, आईसीयू सहित सभी तरह की सेवाओं का आज सुबह 2 घंटे अपनी सेवाएं नहीं दी। जयपुर के सवाई मानसिंह और RUHS के ही करीब 1750 रेजीडेंट्स और इंटर्न इस कार्य बहिष्कार में शामिल हुए।

आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला

जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजीडेंट्स डॉक्टर्स (जार्ड) के उपाध्यक्ष डॉक्टर प्रशांत पाराशर ने बताया कि हम लंबे समय से 7 हजार मासिक स्टाइपेंड को बढ़ाकर 14 हजार करने, PG बैच 2018 की परीक्षा मई माह के अंत तक करवाए या वन टाइम रिलेक्सेशन देते हुए सभी को इंटरनल असेसमेंट के आधार पर प्रमोट करने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे है। सरकार के अधिकारियों से कई स्तर पर बात हो रही है, लेकिन केवल आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल रहा। जबकि हम लगातार कोरोना महामारी में भी दिन-रात ड्यूटी दे रहे है।

4 दिन से नॉन कोविड ड्यूटी का कर रहे बहिष्कार

उन्होंने बताया कि अपनी मांगों को लेकर हम पिछले 4 दिन से नॉन कोविड ड्यूटी का भी कार्यबहिष्कार कर रहे है, लेकिन सरकार ने तब भी हमारी मांगों पर कोई एक्शन नहीं लिया। इस कारण मजबूरन हमे आज कोविड, आईसीयू और इमरजेंसी सेवाओं में भी दो घंटे का कार्य बहिष्कार (Covid Duty Boycott) करना पड़ा। उन्होंने बताया कि जयपुर में लगभग 1750 और पूरे प्रदेश में करीब 5500 डॉक्टर्स इस आंदोलन में शामिल हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *