जयपुर क्लब में कोविड -19 टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ

जयपुर: जयपुर क्लब के मानद सचिव धर्मेंद्र कमठान ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा जयपुर क्लब में कोविड -19 टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 18-45 वर्ष एवं 45 वर्ष से ऊपर के क्लब मेंबर्स, स्टाफ एवं उनके परिवारजनों को कोविशील्ड एवं कोवैक्सीन के ठीके लगवाए गए। इस आयोजन में कोविड प्रोटोकॉल की सख्ती से पालना की गई।

जयपुर क्लब में कोविड -19 टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ

इस शिविर का परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी द्वारा अवलोकन किया गया। इस आयोजन की व्यवस्था को देखकर उन्होंने समस्त जयपुर क्लब मैनेजमेंट कमिटी सदस्यों ने दोनों का स्वागत किया। समस्त जयपुर क्लब मेंबर्स की तरफ से इस टीकाकरण शिविर का आयोजन करने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया। साथ ही आश्वासन भी दिया की पूर्व की भांति आगे भी सामाजिक कार्यो के लिए जयपुर क्लब सहयोग देने को तत्पर रहेगा। इस टीकाकरण शिविर में कुल 350 लोगो का टीकाकरण किया गया।

Read More: कोटा में पुरानी रंजिश के चलते दिनदहाड़े तलवारों से हमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *