Headlines

कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती विज्ञप्ति जारी, 8 फरवरी से 9 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन

Computer Teachers recuirment in Rajasthan

जयपुर: बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से 10157 पदों पर कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती विज्ञप्ति जारी कर दी है। जिसके लिए 18 से 40 साल की उम्र तक के अभ्यर्थी 8 फरवरी से 9 मार्च रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

SSO ID से कर सकेंगे आवेदन
कंप्यूटर अनुदेशक के पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ई-मित्र कियोस्क या जन सुविधा पोर्टल का उपयोग करना होगा। अभ्यर्थियों को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in खोलकर रिक्रूटमेंट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद SSO ID के जरिए लॉग-इन करके आवेदन भरना होगा। ऐसे में अगर किसी अभ्यर्थी की SSO ID नहीं है, तो आवेदन से पहले उन्हें SSO ID बनानी होगी।

वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक परीक्षा की स्कीम और सिलेबस (प्रश्नपत्र-1)

प्रश्न पत्र अधिकतम 100 अंकों का होगा।
प्रश्न पत्र की अवधि 2 घंटे की होगी।
प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न बहु विकल्पीय होंगे।
इन विषयों पर पूछे जाएंगे सवाल

कला एवं संस्कृति, इतिहास, भूगोल, सामान्य विज्ञान और राजस्थान के समसामयिक मामले।
सामान्य योग्यता में निम्नलिखित बिन्दु सम्मिलित होंगे।
लॉजिकल रीजनिंग एंड एनालिटिकल एबिलिटी
डिसीजन मेकिंग एंड प्रॉब्लम सॉल्विंग
सामान्य बौद्धिक योग्यता
बेसिक न्यूमरेसी नम्बर एण्ड देयर रिलेशन्स, ऑर्डर ऑफ मैग्निट्यूड इत्यादि (कक्षा- X स्तर) डेटा इन्टरप्रिटेशन-चार्ट्स, ग्राफ, टेबल्स, डाटा सिफिसिएन्सी, इत्यादि (कक्षा X स्तर)

वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक का सिलेबस (प्रश्न पत्र-2)

प्रश्न पत्र अधिकतम 100 अंकों का होगा।
प्रश्न पत्र की अवधि 2 घंटे की होगी।
प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न बहु विकल्पीय होंगे।
उत्तर के मूल्यांकन में नकारात्मक अंकन लागू होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, उस विशिष्ट प्रश्न के लिए विहित अंकों का एक तिहाई भाग काटा जाएगा। स्पष्टीकरण किसी प्रश्न के लिए दिए गए बहु विकल्पों में से दिया गया अशुद्ध उत्तर गलत उत्तर माना जाएगा।

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक का सिलेबस (प्रश्न पत्र-1)

प्रश्न पत्र अधिकतम 100 अंकों का होगा।
प्रश्न पत्र की अवधि 2 घंटे की होगी।
प्रश्नपत्र में 100 प्रश्न बहु विकल्पी होंगे।
इन विषयों पर पूछे जाएंगे सवाल

ला एवं संस्कृति, इतिहास, भूगोल, सामान्य विज्ञान और राजस्थान के समसामयिक मामले।
सामान्य योग्यता में निम्नलिखित बिन्दु सम्मिलित होंगे।
लॉजिकल रीजनिंग एंड एनालिटिकल एबीलिटी।
डिसीजन मेकिंग एंड प्रॉब्लम सोल्विंग।
सामान्य बौद्धिक योग्यता
बेसिक न्यूमरेसी नम्बर एण्ड देयर रिलेशन, आर्डर ऑफ मैग्निट्यूड, इत्यादि (कक्षा- X स्तर )
डाटा इन्टरप्रिटेशन-चार्ट्स, ग्राफ्स, टेबल्स डाटा सफिशियन्सी, इत्यादि (कक्षा X स्तर)
उत्तर के मूल्यांकन में नकारात्मक अंकन लागू होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, उस विशिष्ट प्रश्न के लिए विहित अंकों का एक तिहाई भाग काटा जाएगा।

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक का सिलेबस (प्रश्न पत्र-2)

प्रश्न पत्र अधिकतम 100 अंकों का होगा।
प्रश्न पत्र की अवधि 2 घंटे की होगी।
प्रश्न पत्र में 100 प्रश्न बहु विकल्पी होंगे।
उत्तर के मूल्यांकन में नकारात्मक अंकन लागू होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, उस विशिष्ट प्रश्न के लिए विहित अंकों का एक तिहाई भाग काटा जाएगा। स्पष्टीकरण किसी प्रश्न के लिए दिए गए बहु विकल्पों में से दिए गए अशुद्ध उत्तर का गलत उत्तर ही होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *