Headlines

सीएम ने राज्य बजट में दुग्ध अनुदान राशि बढ़ा पशुपालकों को उम्मीद से अधिक राहत दी

दुग्ध

जयपुर : अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दुग्ध अनुदान राशि बढ़ाने की घोषणा कर प्रदेशभर के पशुपालकों को उम्मीद से कहीं अधिक राहत दी है। इससे राजस्थान के बाहर की एव निजी डेयरियों की तुलना में सरस डेयरी के दुग्ध सकलन में आशातीत बढ़ोतरी होगी। इसका लाभ लाखों पशुपालकों को होगा। सीएम गहलोत का अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी के नेतृत्व में सीएमआर में अजमेर जिले से आए 5 हजार दुग्ध उत्पादक और पशुपालको ने मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के 2 रुपए से बढ़ाकर 5 रुपए करने पर आभार जताया और उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर प्रदेश मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि डेयरी उद्योग को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत अनुदान राशि को 2 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 5 रुपए प्रति लीटर करने जैसे कदम हमारी सरकार ने उठाया है। हमारा प्रयास है कि इस योजना के माध्यम से पशुपालकों के घर में खुशहाली आए और दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में राजस्थान देश का अग्रणी राज्य बने। चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आए दुग्ध उत्पादकों ने अभिनदंन के साथ आभार भी प्रकट किया।

इस अवसर पर जोधपुर जिला दुग्ध उत्पादक संघ के अध्यक्ष रामलाल विश्नोई, बीकानेर डेयरी के अध्यक्ष नोपाराम, चूरू डेयरी के अध्यक्ष लालचंद, रानीवाड़ा डेयरी के अध्यक्ष जोग सिंह बालोत, टोंक डेयरी के अध्यक्ष दुर्गालाल चौधरी, बाड़मेर डीडी के अध्यक्ष बीख़ाराम, नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत, पशु चिकित्सक एवं कर्मचारी संघ, विश्वकर्मा ट्रांसपोर्ट यूनियन, बागरिया समाज, महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय, विप्र कल्याण बोर्ड और अजमेर जिले के समस्त समितियों के अध्यक्ष एवं सचिवगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *