जयपुर।प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत पर मोदी सरकार को घेरा और कहा कि पेट्रोल-डीजल (petrol diesel) की कीमत बढ़ाकर मोदी सरकार आमजन को मुश्किल में डाल रही हैं। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत लगातार कम हो रही हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार लगातार पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 लीटर से पार हो गई हैं. एक तरफ आम आदमी की कोविड में आमदनी कम हो गई, दूसरी तरफ मोदी सरकार महंगाई से उसकी मुश्किल बढ़ा रही हैं।
कोविड महामारी में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ाकर आमजन को मुश्किल में डाल रही है मोदी सरकार। pic.twitter.com/SUcVibULvH
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 30, 2021
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को लगातार कम कर रही हैं। एक्साइज ड्यूटी से ही राज्यों को हिस्सा मिलता था। दूसरी तरफ स्पेशल ड्यूटी लगाकर केंद्र सरकार अपनी जेब भर रही हैं। केंद्र सरकार की एक तिहाई कमाई पेट्रोल-डीजल से मिलने वाले टैक्स से हो रही हैं. उन्होंने कहा कि आम आदमी मोदी सरकार द्वारा बुने गए इस जाल से तंग आ चुका हैं।
