Headlines

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हुए कोरोना पॉजिटिव

जिलों

जयपुर। राजस्थान के मुखिया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कोरोना पॉजिटिव हो गए। यह जानकारी स्वयं सीएम ने ट्वीट कर दी और कहा कि बेहद हल्के लक्षण है। परेशानी नहीं है, लेकिन मेरे संपर्क में आए सभी लोग स्वयं को आइसोलेट कर लेंऔर अपना कोरोना टेस्ट अवश्य करवाएं। आपको बता दे कि इस् ट्वीट से कुछ देर पहले ही वे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पीएम की पंजाब यात्रा को लेकर पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। उनके सुपुत्र वैभव गहलोत कल कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *