Headlines

एसआई भर्ती में नियुक्तियों की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

जयपुर : प्रदेश में पिछले पांच साल से अटकी एसआई भर्ती को लेकर सोमवार को युवाओं के सब्र का बांध टूट गया। एसआई भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों ने सिविल लाइन फाटक पर प्रदर्शन किया। एसआई कैंडिडेट्स सिविल लाइन फाटक पर ही अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा कर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और नियुक्ति देने की मांग की। अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास जाकर मांगों का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांगे नहीं मानने तक धरने पर ही बैठने की बात कहीं।

दस्तावेज सत्यापन व हैल्थ चैकअप भी हो चुका है पूरा, फिर भी नहीं मिली नियुक्ति

सिविल लाइन फाटक पर प्रदर्शन कर रहे राजीव शर्मा ने बताया कि 2016 में एसआई भर्ती निकाली गई थी। भर्ती में 511 पदों पर आवेदन मांगे गए थे। उन्होंने बताया कि 7 अक्टूबर को 2018 में लिखित परीक्षा हुई। अगस्त 2019 में परिणाम जारी किया गया था। सितम्बर 2019 में फिजीकल करवाए गए। जनवरी 2020 में पास हुए अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए कॉल किया गया। RPSC ने सफल कैंडिडेट्स के इंटरव्यू करवाकर सितम्बर 2020 में मेरिट लिस्ट PHQ को भेज दी गई। मेरिट सूची के आधार पर सफल कैंडिडेट्स के दस्तावेज सत्यापन व हैल्थ चैकअप जनवरी 2021 में पूरा करवा लिया था।

भर्ती को कंपलीट हुए 4 महीने हो चुके

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एसआई भर्ती कम्पलीट होने के 4 महीने के बाद भी अभी तक अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं दी गई। वे पिछले 5 साल से वे नियुक्ति के लिए इंतजार कर रहे है। उनका कहना है कि इसके बाद हुई अन्य भर्तियों में नियुक्ति दी जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *