जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री सूरज खत्री ने राज्य बजट की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बजट में न केवल हर वर्ग को राहत दी है, बल्कि केंद्र सरकार के लिए एक मिसाल भी पेश की है। केद्रीय बजट में जहां न युवाओं का ध्यान रखा गया था और न ही महिलाओं का।
जबकि राज्य सरकार ने बजट में युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों, मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग, हर तबके को तोहफा दिया है। आज तक किसी सरकार ने एक बजट में आम जनता को इतनी राहत नहीं दी, जितनी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी है। बजट में युवाओं के लिए रोजगार भी है और महिलाओं के लिए डिजिटल योजना भी। संक्षिप्त शब्दों में, बजट ऐतिहासिक, सराहनीय और स्वागत योग्य है।
