Headlines

बिना दहेज शादी करने का उदाहरण पेश करने वाला निकला रिश्वतखोर, 2 लाख की रिश्वत लेता पकड़ा गया

WhatsApp Image 2021 12 15 at 10.52.22 PM

जयपुर। दहेज नहीं ले समाज में नेक उदाहरण पेश करने वाला नारकोटिक्स विभाग में कार्यरत इंस्पेक्टर अमन 2 लाख रिश्वत के साथ गिरफ्तार पकड़ा गया। अमन को आज एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते धर दबोचा। पकड़ा गया इंस्पेक्टर अमन झुंझुनूं जिले में सूरजगढ़ के पास बड्सरी के बास का रहने वाला है। अमन की जब शादी हुई थी तो उसके पिता ने दहेज बिना शादी की खबरों को अखबारों में भी बढ़चढ़ कर छपवाया था तथा खूब सुर्खियां बटोरी थी। समाचार पत्रों में उस समय छपा था कि बिना दहेज के अपने पुत्र की शादी करने वाले ओमप्रकाश ने अपनी पुत्र वधु को एक कार गिफ्ट में उल्टे भेंट की थी तथा साढ़े तीन लाख की लागत से बनाये गांव के प्रवेशद्वार का नव दम्पति से फीता कटवा शुभारंभ करवाया था।

WhatsApp Image 2021 12 15 at 10.52.56 PM

एसीबी के महानिदेशक बीएल सोनी ने बताया कि एसीबी की जयपुर नगर तृतीय इकाई को शिकायत मिली थी कि नारकोटिक्स के एक झूठे मामले में आरोपी नहीं बनाने की एवज में अमन फोगट इंस्पेक्टर नॉरकोटिक्स 5 लाख रुपए की राशि मांग परेशान कर रहा है। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर अमन फोगाट पुत्र ओमप्रकाश फोगाट निवासी बड़सरी का बास,सूरजगढ़ जिला झुझुंनूं को परिवादी से 2 लाख रुपए की राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। तलाशी में 6 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि भी बरामद की गई। एसीबी के उप महानिरीक्षक डॉ.विष्णुकांत के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठीकानों की भी एसीबी टीम जांच कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *