Headlines

पद्मश्री डॉ अशोक पनगड़िया की हालात बिगड़ी, मेदांता एयर लिफ्ट की तैयारी

जयपुर। जाने माने न्यूरोलॉजिस्ट पद्मश्री डॉ अशोक पनगड़िया की हालात बिगड़ने के चलते कल सुबह मेदांता हॉस्पिटल एयर लिफ्ट किया जाएगा। डॉक्टर अशोक पनगड़िया कोरोना के चलते पिछले कई दिनों से गंभीर हालत में है। दो दिनों से उनकी ज्यादा नाजुक है और बेहोशी की स्थिति में है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार उनके ब्रेन में फंगस आ गया है। उसकी इंडोस्कोपी मेदांता में ही संभव है। अभी वे वेंटिलेटर पर है। ईएचसीसी के चिकित्सकों की टीम देश -विदेश के विशेषज्ञों के साथ संपर्क बना उनके बेहतर उपचार में जुटी है।

राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी उनकी हालत को लेकर चिंतित हैं। गहलोत बराबर संपर्क बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पिछले दिनों फ़ोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। नीति आयोग के पूर्व अध्यक्ष अरविंद पनगड़िया अशोक पनगड़िया के भाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *