Headlines

भाजपा के बाबूलाल झाडोल और कांग्रेस की मंजू देवी वर्ष 2020-21 के लिए सर्वश्रेष्ठ विधायक चयनित

विधायक

जयपुर : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने मंगलवार को वर्ष 2020- 21 के लिए सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में भाजपा के आदिवासी क्षेत्र झाडोल से आने वाले विधायक बाबूलाल झाडोल और कांग्रेस की नागौर जिले जायल विधानसभा क्षेत्र की विधायक मंजू देवी को घोषित किया है।

उन्होंने कहा कि यह दोनों विधायक सदन में अधिक समय तक रहते हैं और अनुशासित होकर अपने क्षेत्र की बात उठाने के लिए विधानसभा की कमेटी ने सर्वसमिति से इन्हें सर्वश्रेष्ठ विधायक चुना है। उन्होंने विधायकों से आग्रह किया कि आने वाले वर्ष में सर्वश्रेष्ठ विधायक का चुनाव होगा, ऐसे में वे विधानसभा की कार्रवाई में अधिक से अधिक समय अनुशासित तरीके से और अपना नाम चयन कराएं। डॉ. जोशी ने चुने गए दोनों सर्वश्रेष्ठ विधायकों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *