जयपुर। भाजपा राजस्थान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के सात साल एवं द्वितीय कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर सेवा कार्य किये जाएंगे, जिसमें राजस्थान के 10 हजार गांवों सहित देशभर के एक लाख गांवों में सेवा कार्यों का लक्ष्य है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर देशभर में मनाए जाने वाले सेवा दिवस पर प्रदेशभर में भी 30 मई को सैनिटाइज एवं मास्क वितरण किया जाएगा।
गांव-गांव में बंटने वाले सैनिटाइज एवं मास्क को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पर मंडल अध्यक्षों को सौँपा, जो जरूरतमंदों तक इन्हें पहुंचायेंगे। पूनिया के अनुसार कोरोनाकाल में सबसे आवश्यक यहीं सामग्री हैं।
भाजयुमो करेगा मण्डल स्तर पर रक्तदान शिविरों का आयोजन
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सात साल पूर्ण होने तथा द्वितीय कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ पर कल 30 मई को मण्डल स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा। भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने बताया कि सभी मण्डलों को कम से कम 15 रक्तदान का लक्ष्य दिया गया है। रक्तदान वर्तमान काल में सबसे महत्वपूर्ण है।
