Headlines

REET की CBI जांच की मांग कर रहे भाजपा नेताओं की पुलिस से हुई धक्का मुक्की, पुलिस ने पानी के गोले बरसा खदेड़ा

REET

जयपुर : REET पेपर लीक और धांधली के मामले की CBI जांच की मांग को लेकर विधानसभा का घेराव करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स उखाड़ दिए और पुलिस से भिड़ गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वॉटर कैनन से पानी की बौछार की। प्रदर्शन में पूनिया के गिरने से चोट भी आई है। इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, सांसद किरोड़ी लाल, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, भाजपा राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित अन्य विधायक, पदाधिकारी और भाजपा नेता मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2022 02 15 at 4.43.22 PM

सांसद किरोड़ी लाल मीणा और राजेंद्र राठौड़ कार्यकर्ताओं के साथ बैरिकेड्स की ओर बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोककर पीछे धकेल दिया। इस दौरान राठौड़ और किरोड़ी की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। थाेड़ी देर बाद बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया सहित अन्य नेताओं ने सांकेतिक गिरफ्तारियां दीं। इससे पहले विरोध प्रदर्शन के लिए सुबह नौ बजे से ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पहुंचना शुरू कर दिया था। यहां से कार्यकर्ता विधानसभा घेराव के लिए रवाना हुए हालांकि पुलिस ने उन्हें बाईस गोदाम पुलिया के पास ही रोक लिया। यहां धक्कामुक्की हुई और प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने उन्हे खदेड़ दिया और आगे नहीं बढ़ने दिया।

REET

CBI जांच जरूरी क्योंकि SOG की एक लिमिट

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का कहना है कि REET रद्द होने के बाद केन्द्रीय एजेंसी सीबीआई से जांच की एक सूत्री मांग है। एसओजी की एक लिमिट है। प्रभावशाली लोगों पर वह कार्रवाई नहीं सकती है। प्रदेश कांग्रेस सरकार मान नहीं रही है। REET केस में 2 अक्टूबर,2021 को पूर्व शिक्षा मंत्री का बयान आया कि विपक्ष और बीजेपी के लोग बेवजह इस मामले को तूल दे रहे हैं, भर्ती पूरी पारदर्शी तरीके से हुई है, कोई पेपर लीक नहीं हुआ है। बल्कि इस परीक्षा का नाम गिनीज बुक में दर्ज कराया जा सकता है। प्रदेश में ऐसी संगठित नकल कभी नहीं हुई। बेरोजगारों के हक पर सीधे-सीधे डाका पड़ा है।

REET

3 साल में सिर्फ 67 हजार 429 पदों पर भर्ती

पूनिया ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेताओं ने अपने भाषणों और जनघोषणा पत्र में कहा कांग्रेस सत्ता में आएगी तो हम राजस्थान के लाखों बेरोजगारों को रोजगार देंगे। 70 लाख बेरोजगार अलग-अलग परीक्षाओं में शामिल हुए। नौकरियां महज 48 हजार लोगों को मिली हैं। कुल 1 लाख 78 हजार भर्तियां निकालने की घोषणा पिछले 3 बजट में हुई। इनमें से 3 साल में राज्य सरकार ने कुल 67 हजार 429 पदों पर भर्ती निकाली। जिसमें REET लेवल-2 का पेपर रद्द होने के बाद 50 हजार भर्तियां बची हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *