जयपुर। बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के कल जलपाईगुड़ी के पास पटरी से उतर जाने से हुए हादसे में अब तक पहचाने गए 6 मृतकों में कोई भी राजस्थान से नहीं है, हालांकि कुल 9 लोगों के मारे जाने की जानकारी मिल रही है। तीन की अभी शिनाख्त होना शेष है। इस रेल हादसे में कुल 36 यात्री घायल हुए हैं। इनमें अजमेर रोड, जयपुर की मोनिका राय… फतेहपुर बाजार सीकर के जगदीश प्रजापति… एनसीआर बिल्डिंग, जयपुर के दीपक विश्वकर्मा… नावा गोविंदी नागौर के ईश्वर राम… मालवीय नगर, जयपुर के केसबाला बर्मन और पिंकी बर्मन… सोडाला, जयपुर के अमिया बर्मन… चांदपोल बाजार, जयपुर के फतीक मोंडल… तोपखाना, चांदपोल बाजार, जयपुर के समीर हुसैन… बीकानेर की पूर्णिमा बर्मन… मानसरोवर, जयपुर के बिशाल बर्मन… गांधीनगर, जयपुर के सोमनाथ रॉय… नावां सिटी, नागौर के धर्मेंद्र चौधरी शामिल हैं।


