लखनऊ : लखनऊ में एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान का हार्ट अटैक से निधन हो गया। लखनऊ के बटलर पैलेस कॉलोनी में रहने वाले कमाल खान लंबे समय से टीवी पत्रकारिता में थे। खबर पेश करने का उनका अंदाज देश भर में सराहा जाता था। कमाल खान के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। सीएम योगी ने कहा कि उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना है। पत्रकारिता की यह अपूरणीय क्षति है। कमाल चौथे स्तंभ और निष्पक्ष पत्रकारिता के एक मजबूत प्रहरी थे। परवर दिगार उनकी आत्मा को शांति दे।
वही, पत्रकारों ने कहा कि कमाल खान का निधन बेहद कष्टप्रद है। उनका ना रहना पत्रकारिता जगत के लिए बहुत क्षति है। देर रात तक वो दायित्वों का निर्वहन करते रहे। सबसे वरिष्ठ होने के बाद भी फील्ड रिपोर्टिंग कभी नही छोड़ी। खबर पेश करने का उनका अंदाज देशभर में पत्रकारों को प्रेरित करता था। उन्हें कभी नहीं भूल पाएंगे।
