Headlines

बड़ा चमत्कार: कोरोना संक्रमितों से दो गुना से अधिक ठीक हो घर लौटे

rajasthan corona update impact voice news

जयपुर। प्रदेश में कोरोना के ये आंकड़े सही है तो बड़ा चमत्कार मन जाएगा। चिकित्सा विभाग के बुलेटिन को देखे तो पिछले 24 घंटे में संक्रमित मात्र 10,290 केस आए, जबकि रिकवर की संख्या दो गुनी से भी अधिक 24,440 की रही। रिकवर की ये संख्या काफी सकून देने वाली है पर मरने वालों की संख्या आज भी 156 रही। रिकवर की संख्या बढ़ने से सवा दो लाख के आस पास पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा भी आज घटकर 1 लाख 94 हजार पर आ गया।

चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जयपुर में आज 8432 लोग ठीक होकर घर पहुंचे। इसी तरह जोधपुर में भी 3459 लोग रिकवर के बाद डिस्चार्ज किए गए। डिस्चार्ज के इन आंकड़ों के बावजूद जयपुर के हॉस्पिटलों में बेड नहीं मिल पा रहे।

जयपुर में आज 2558 केस आए, जबकि जोधपुर में 776, उदयपुर में 607, कोटा में 481,अलवर में 445, भरतपुर में 424, सीकर में 409, झुंझुनूं में 359, बाड़मेर में 312, जैसलमेर में 306 और सीकर में 301 मामले संक्रमितों के आए।

Bulletin 16 5.2021 1 Bulletin 16 5.2021 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *