Headlines

वार्ड में मिट्‌टी नहीं डालने से नाराज पार्षद ने J.EN. को दी धमकी, कहा -गलतफहमी निकाल देना, नौकरी खा जाऊंगा

वार्ड में मिट्‌टी नहीं डालने से नाराज पार्षद ने J.EN. को दी धमकी, कहा -गलतफहमी निकाल देना, नौकरी खा जाऊंगा

भीलवाड़ा: जिले के गुलाबपुरा नगर पालिका के एक पार्षद अपने वार्ड में मिट्टी नहीं डलवाने से इतने नाराज हो गए कि J.En.को गालियां देने लगे। गुलाबपुरा में प्रशासन शहरों के संग अभियान में शिविर चल रहा था। नाराज पार्षद अपना आपा खो बैठे और धमकी भी दे डाली की मैं तेरी नौकरी खा जाऊंगा। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान ईओ समेत दूसरे अधिकारी भी वहां बैठे थे। लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई की वे पार्षद को टोके।

दरअसल, मामला बुधवार का बताया जा रहा है। पार्षद ने वार्ड में मिट्‌टी नहीं डलवाने पर आपत्ति जताई। इसी बात पर गुलाबपुरा वार्ड नम्बर 11 के पार्षद धनराज गुर्जर नगर पालिका के जेईएन मुकेश शर्मा को गालियां देने लगे। शिविर में उस समय नगर पालिका के ईओ सोमदत्त मिश्रा व एईएन सुखदेव पटेल वहीं मौजूद थे। लेकिन उस समय किसी भी अधिकारी ने पार्षद को पलट जवाब नहीं दिया। इस पूरे मामले का शिविर में मौजूद एक व्यक्ति ने वीडियो बना लिया।

जेईएन मुकेश शर्मा ने कहा सारा घटनाक्रम अधिकारियों के सामने ही हुआ था। इस संबंध में मामला दर्ज करवाने कि जिम्मेदारी अधिकारियों की है। इस मामले में कार्रवाई भी अधिकारी ही करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *