बांसवाड़ा: विप्र फाउंडेशन बांसवाड़ा के तत्वाधान में 3 अप्रैल को आयोजित होने वाले सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार और विप्र महाकुंभ के निमित्त बटुको के अभिभावकों की बैठक दत्त मंदारेश्वर में आयोजित की गई ।जिला प्रवक्ता अमित शुक्ला ने बताया कि बैठक विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष योगेश जी जोशी की अध्यक्षता और विप्र संरक्षण मंडल के अध्यक्ष जयप्रकाश पंड्या के मुख्य आतिथ्य में हुई।
विशिष्ट अतिथि की भूमिका में यज्ञोपवीत कार्यक्रम के संयोजक ललित कुमार जोशी, प्रदेश युवा सचिव हेमेंद्र पंड्या ,सेवानिवृत्त शिक्षक उपनिदेशक राजेंद्र द्विवेदी, जिला युवा अध्यक्ष विकास भट्ट ,पदाधिकारी मनोहर जोशी और गो सेवक भुवन पण्ड्या थे। सर्वप्रथम अध्यक्ष मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा प्रथम आराध्य विघ्नहर्ता भगवान गणेश को निमंत्रण दिया गया। मंदारेश्वर महादेव मंदिर पर स्थित गणेश मंदिर पर विप्र फाउंडेशन के सरक्षक मंडल के संयोजक जयप्रकाश जी पंड्या,यज्ञोपवित कार्यक्रम के संयोजन ललित कुमार जोशी,जिला महामंत्री जनक भट्ट ,पूर्व शिक्षा उपनिदेशक राजेंद्र प्रसाद जी आचार्य ,महिला बटुक प्रतिनिधि रेणुबाला भट्ट ने गणेश वंदना कर निमंत्रण पत्रिका देकर भगवान गणेश जी को निमंत्रित किया। यज्ञोपवीत के संयोजक ललित कुमार जोशी ने बटुको के अभिभावकों को कार्यक्रम संबंधी समस्त दिशा निर्देश दिए। संरक्षक मंडल के अध्यक्ष जयप्रकाश जी पंड्या ने बताया की वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुरूप सामुहिक कार्यक्रमों की अपनी महत्ता है।
इस सोशल मीडिया के जमाने में व्यक्ति एकाकी होता जा रहा है ऐसी स्थिति में समूह गतिविधियों की अभिवृद्धि की आवश्यकता है ।साथी इससे धन और श्रम दोनों की बचत होती है। आभार योगेश जोशी ने व्यक्त किया और संचालन महामंत्री जनक भट्ट ने किया।इस अवसर पर बाँसवाड़ा तहसील अध्यक्ष नवनीत त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष ललित मोहन जोशी,उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट,जुगल किशोर जोशी,हेमराज जोशी,शिक्षा संकल्प प्रभारी प्रगयेश जोशी , प्रदीप शर्मा, कैलाश जोशी,के के शुक्ला, लोकेश आचार्य,अशोक पुरोहित और रेणुबाला भट्ट उपस्थित थे।
गोभक्त भुवन पण्ड्या का किया सम्मान
गोकर्ण पीठाधीश्वर पूज्य शंकराचार्य राधवेश्वर भरती के आह्वान पर रचित 8 गो गीतों की रचना करने के कारण कर्नाटक में समानित किया गया । इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में जिला अध्यक्ष और संरक्षक अध्यक्ष द्वारा उपरना उड़ाकर सम्मानित किया गया।

