बैंक मैनेजर ने वाॅट्सऐप स्टेटस पर RIP लिखा, लोकेशन ट्रेस कर पहुंचे तो कार में शव मिला

बैंक मैनेजर

अलवर : बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर ने वॉट्सऐप स्टेटस पर फोटो लगाई और RIP लिखा। स्टेटस देखकर घरवालों ने फोन किया, नहीं उठाया। पुलिस की मदद से लोकेशन ट्रेस कर पहुंचे तो कार में शव मिला। मामला अलवर का है। पुलिस प्रारंभिक जांच में सुसाइड मान रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

पुलिस ने बताया कि प्रदीप रोहिल्ला(35) बैंक ऑफ बड़ौदा बहरोड़ ब्रांच में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। परिवार के लोगों ने बताया कि प्रदीप मंगलवार सुबह बच्चों के स्कूल जाने का कहकर निकला था। स्कूल से ही बैंक जाना था। दोपहर 12 बजे प्रदीप ने वॉट्सऐप स्टेटस पर खुद की फोटो लगाई और RIP लिखा। प्रदीप के एक दोस्त ने स्टेटस देखा तो घरवालों को इसकी जानकारी दी। घरवालों ने फोन करना शुरू किया। कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस की मदद से लोकेशन ट्रेस की गई तो चिकानी रोड के पास मिली। पुलिस और परिजन पहुंचे तो भीड़ लगी थी। कार का कांच तोड़कर देखा तो प्रदीप का शव था।

बैंक मैनेजर
मृतक का परिवार

प्रदीप 2008 से बैंक में नौकरी कर रहा है। एक बेटा व बेटी है। पत्नी हाउस वाइफ है। प्रदीप के पिता सुल्तान रोहिल्ला भी बैंक से रिटायर है। पिता का कहना है कि घर में कोई विवाद भी नहीं था। प्रदीप अपनी खुद की बातें दूसरों से कम शेयर करता था। मौत को गले लगाने के पीछे की कहानी किसी को समझ नहीं आ रही है। परिजनों के अनुसार प्रदीप को अपनी जॉब से भी कोई परेशान नहीं थी। पुलिस भी इसकी जांच कर रही है कि प्रदीप ने सुसाइड आखिर किया कैसे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *