जयपुर। हिन्दी साहित्य संसद, चूरू की ओर से साहित्य सृजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा हेतु वर्ष 2022 का ‘रामादेवी भागीरथ प्रसाद मरदा स्मृति कोश सम्मान व पुरस्कार’ चूरू की साहित्यकार डॉ. मंजू शर्मा को प्रदान किया जायेगा। हिन्दी साहित्य संसद के अध्यक्ष बनवारी खामोश चूरूवी ने बताया कि यह सम्मान संस्था द्वारा 14 सितंबर 2022 हिन्दी दिवस को आयोज्य समारोह में प्रदान किया जायेगा।
पुरस्कार में 11000 रुपये नकद राशि, पदक, सम्मान-पत्र, स्मृति-चिन्ह,शाल आदि अर्पित किये जाते हैं। प्रदेश के साहित्यकारों ने इस प्रतिष्ठित पुरुष्कार के लिए हिंदी साहित्य संसद और मंजू शर्मा की बधाई दी है।