जयपुर। राज्य सरकार ने रूल्स ऑफ बिजनेस में संशोधन कर 17 विभागों के नाम बदले हैं। बदले हुए नामों को अधिसूचित किया गया है।
ये है विभाग के संशोधित नाम
- स्टेट ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन का नाम बदलकर हुआ एंटी करप्शन ब्यूरो
- होम गार्ड्स एंड सिविल डिफेंस डिपार्टमेंट अब हुआ होमगार्ड डिपार्टमेंट
- इंडस्ट्रीज डिपार्टमेंट अब हुआ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स डिपार्टमेंट
- माइंस डिपार्टमेंट अब हुआ माइंस एंड पेट्रोलियम डिपार्टमेंट
- वक्फ विभाग अब हुआ अल्पसंख्यक मामलात और वक्फ विभाग
- एक्साइज डिपार्टमेंट हुआ अब फाइनेंस व एक्साइज डिपार्टमेंट
- सिविल सप्लाईज डिपार्टमेंट भी अलग रूप में किया वर्गीकृत
- लोकल सेल्फ डिपार्टमेंट और अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट इन दो नामों से अलग-अलग प्रविष्टि रखी
- आयुर्वेद व भारतीय चिकित्सा विभाग में आयुर्वेद, योगा और नेचुरोपैथी यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष) जोड़ा
- शिक्षा विभाग होगा स्कूल एजुकेशन विभाग
- लॉ एंड लीगल डिपार्टमेंट अब लॉ एंड लीगल अफेयर्स डिपार्टमेंट एंड लीगल रीमेम्बरेन्सर्स ऑफिस
- इंदिरा गांधी कैनाल प्रोजेक्ट डिपार्टमेंट अब इंदिरा गांधी कैनाल डिपार्टमेंट
- डिजास्टर मैनेजमेंट एंड रिलीफ डिपार्टमेंट अब डिजास्टर मैनेजमेंट रिलीफ एंड सिविल डिफेंस डिपार्टमेंट
- पर्यावरण विभाग अब हुआ पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग
- परिवहन विभाग अब हुआ परिवहन व सड़क सुरक्षा विभाग
- अल्पसंख्यक विभाग एक होने से अलग से अल्पसंख्यक विभाग की प्रविष्टि हटाई गई