Headlines

अलवर में कैबिनेट मंत्री के घर के सामने मिला कटा हुआ हाथ, पुलिस शव की कर रही है तलाश

अलवर: जिले में कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली के घर के सामने के पार्क में एक हाथ कटा पड़ा मिला। जिसके आसपास कुत्ते घूम रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। देखा तो किसी का दाहिना हाथ पार्क में कटा पड़ा है। इसके बाद पुलिस ने हाथ को मॉर्चरी में रखवा दिया। कटे हाथ के आसपास इलाके में शव की तलाश जारी है।

अरावली विहार पुलिस ने बताया कि करीब 35 से 40 साल की उम्र के व्यक्ति का हाथ हो सकता है। हाथ भी कोहनी से थोड़ी ऊपर तक का है। हाथों पर बालों के आधार पर माना जा रहा है कि यह किसी पुरुष का है। पुलिस ने हाथ को मॉर्चरी में रखवा दिया है। अब शव की तलाश हो रही है। आसपास के क्षेत्र में पुलिस की टीम भेजी गई हैं। पुलिस को अंदेशा है कि आसपास कोई शव हो सकता है। जहां से कुत्ते मृत शरीर का हाथ खींचकर ले आए। या फिर किसी की हत्या कर अंग काटकर भी फेंके जा सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *